भुवनेश्वर केंद्र
परिचय:
केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 1961 में स्थापित एक स्वायत्त शैक्षिक संस्था है। इसका संचालन स्वायत्त संगठन केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा किया जाता है। संस्थान का मुख्यालय आगरा में स्थित है और इसके आठ क्षेत्रीय केंद्रः दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, शिलांग, मैसूर, दीमापुर, भुवनेश्वर तथा अहमदाबाद में है।
केंद्रीय हिंदी संस्थान, भुवनेश्वर केंद्र विद्यालय एवं गणशिक्षा विभाग, ओड़िशा सरकार द्वारा आवंटित सरकारी बालक उच्च विद्यालय, यूनिट-9, भुवनेश्वर के परिसर में संचालित किया जा रहा है। इसका कार्यक्षेत्र ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ तथा झारखंड है। केंद्र के कार्यक्षेत्र में आने वाले राज्यों के हिंदी शिक्षकों तथा हिंदी प्रचारकों के लिए एवं अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं के प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक के हिंदी शिक्षकों के लिए नवीकरण पाठ्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन नवीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी शिक्षकों को भाषा शिक्षण की नवीन प्रविधियों से परिचित कराया जाता है।
स्थापना:
भुवनेश्वर केंद्र की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी।
| शैक्षिक सदस्य |
डॉ. रंजन कुमार दास
क्षेत्रीय निदेशक, असिस्टेंट प्रोफेसर |
| प्रशासनिक सदस्य | |
–
कार्यालय अधीक्षक |
–
कनिष्ठ आशुलिपिक |
ओड़िशा राज्य के सेवारत हिंदी शिक्षकों के लिए लघु-अवधीय नवीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन नवीकरण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को भाषाशिक्षण की नवीन प्रविधियों से परिचित कराया जाता है तथा मानक हिंदी के प्रयोग के प्रति उनमें सतत जागरूकता बनाये रखने का प्रयास किया जाता है।
| विवरण | |||
|
नवीकरण पाठ्यक्रम- 150 वाँ नवीकरण जिला- केंद्रापडा (24-12-2024) |
नवीकरण पाठ्यक्रम- 150 वाँ नवीकरण जिला- केंद्रापडा (24-12-2024)
|
नवीकरण पाठ्यक्रम- 150 वाँ नवीकरण जिला- केंद्रापडा (24-12-2024) ![]() |
नवीकरण पाठ्यक्रम- 150 वाँ नवीकरण जिला- केंद्रापडा (24-12-2024) ![]() |
संपर्क स्थल-
केंद्रीय हिंदी संस्थान, भुवनेश्वर केंद्र,
सरकारी बालक उच्च विद्यालय परिसर
यूनिट-9, आनंद बाज़ार, भुवनेश्वर-751022(ओड़िशा)
टेलीफोन नं. 0674-2546305
डॉ. रंजन कुमार दास

