निदेशक

DirKHS

संक्षिप्त परिचय : पत्र

नाम        : प्रो. सुनील बाबूराव कुलकर्णी देशगव्हाणकर
पद नाम  : निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान एवं सचिव, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल

जन्म तिथि          : 01 जून 1975
जन्मस्थान          : देशगव्हाणकर तहसील – अंबड, जिला – जालना महाराष्ट्र.
शैक्षिक योग्यता  : एम.ए.; एम.फिल,; पीएच,डी. ; सेट तथा बी.जे. (पत्रकारिता )
सेवा कार्यानुभव : 24 वर्ष
अनुसंधान क्षेत्र   : मध्ययुगीन काव्य, तुलनात्मक अनुसंधान, अनुवाद , सामाजिक समरसता तथा संत साहित्य और विविध कौशल विकास.

संदर्भ पुस्तकें :

  1. कबीर और तुकाराम के काव्य में प्रगतिशील चेतना
  2. समकालीन साहित्य विमर्श
  3. सामाजिक समरसता के अग्रदूत संत कवि
  4. भाषिक संप्रेषण
  5. हिंदी लेखन कौशल विकास और प्रयोजनमूलकता

अनूदित पुस्तकें :

  1. ढोता हूं कविता की पालकी (मराठी से हिंदी में अनूदित काव्य संकलन)
  2. दमन (मराठी से हिंदी में अनूदित काव्य संकलन)
  3. पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्तित्व के विविध पहलू’ (मराठी से हिंदी में अनूदित वैचारिक साहित्य)
  4. व्हाट्सएप और प्राणियों की अन्य कथाएं (मराठी से हिंदी में अनूदित बालकथा संकलन )
  5. सामाजिक समरसता स्वरूप एवं अवधारणा (मराठी से हिंदी में अनूदित वैचारिक पुस्तक )
  6. भारतीय गांव अर्थ एवं राजनीति (यशवंतराव चव्हाण मुक्त विद्यापीठ,नाशिक बी.ए. प्रथम वर्ष पाठ्य पुस्तक )
  7. जन संख्या अध्ययन : मूल्यांकन अनुसंधान (यशवंतराव चव्हाण मुक्त विद्यापीठ, नाशिक,बी.ए. प्रथम वर्ष पाठ्य पुस्तक )

संपादित पुस्तकें :

  1. संत साहित्य की आधुनिक अवधारणाएं
  2. राष्ट्र भाषा हिंदी कितनी सही कितनी प्रेरक
  3. भारतीय भक्ति साहित्य में अभिव्यक्त सामाजिक समरसता
  4. हिंदी साहित्य अधुनातन आयाम
  5. संत साहित्य: अधुनातन आयाम

संपादित पाठ्यपुस्तकें :

  1. कथेतर गद्य विधाएं बी.ए.व्दितीय वर्ष कला हिंदी
  2. श्रेष्ठ हिंदी एकांकी बी.ए.द्वितीय वर्ष कला हिंदी
  3. गीत- नवगीत संकलन बी.ए.द्वितीय वर्ष कला हिंदी
  4. भारतीय संत काव्य परंपरा बी.ए.तृतीय वर्ष कला हिंदी
  5. खान्देश का लोक साहित्य बी.ए.तृतीय वर्ष कला हिंदी
  6. समकालीन मराठी अनूदित कविताएं एम.ए.प्रथम वर्ष हिंदी, डॉ.बा.आ.मराठवाडा विश्वविद्यालय छत्रपति संभाजीनगर
  7. हिंदी की कालजयी कहानियां ,एम.ए.हिंदी प्रथम वर्ष, कबचौउमवि, जलगांव
  8. साहित्य सरिता , बी.ए.हिंदी प्रथम वर्ष, कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव
  9. साहित्य गंध ,बी.कॉम.हिंदी प्रथम वर्ष कवयित्री बहिणाबाई चौधरी, उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, जलगांव
  1. शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार, नई दिल्ली तथा केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के आर्थिक सहयोग से “हिंदी- मराठी अध्येता कोश” (Learning Dictionary ) का निर्माण एवं प्रकाशन | (पूर्ण )
  2. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा “भारतीय भक्ति साहित्य में अभिव्यक्त सामाजिक समरसता का तुलनात्मक अध्ययन ” इस विषय पर बृहत शोध परियोजना के अंतर्गत रू.7,46,000/- की अनुदान राशी मंजूर.(पूर्ण)
  3. केंद्रीय हिंदी संस्थान,आगरा,शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार,नई दिल्ली द्वारा “मराठी भाषा का लोक साहित्य” इस विषय पर बृहत शोध प्रकल्प मंजूर. (प्रक्रियाधीन )
  4. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा प्रयुक्त स्ट्राइड कंपोनेंट – || अंतर्गत “भारतीय भक्ति साहित्य में अभिव्यक्त विविध कौशल विकास : तुलनात्मक अध्ययन (के विशेष संदर्भ में ) इस विषय पर रू.50,00,000/- का प्रस्ताव सादर
  5. आईसीएसएसआर ,नई दिल्ली द्वारा हिंदी मराठी संत साहित्य में अभिव्यक्त सामाजिक समरसता तुलनात्मक अध्ययन इस विषय पर दीर्घ शोध परियोजना हेतु रू. 5,00,000/- की राशि मंजूर
  • श्रीलंका के कोलंबो शहर में आयोजित ब्लॉगर सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में निमंत्रित
  • रशिया के मोस्को शहर में आयोजित अंतरर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेष वक्ता के रूप में लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे के साहित्य पर विचार अभिव्यक्ति
  • फीजी के नादी शहर में आयोजित बारहवें विश्व हिंदी सम्मेलन, में विशेष वक्ता के रूप हिंदी सिनेमा वैश्विक परिदृश्य इस विषय पर अपने विचार अभिव्यक्ति
  1. अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध निबंधों की संख्या : 19
  2. राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध निबंधों की संख्या : 40
  1. अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय संगोष्ठियों में सत्र अध्यक्ष, विषय प्रस्तोता के रूप में विशेष निमंत्रित के रूप में दिए जाने वाले व्याखानों की संख्या : 70
  2. राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय संगोष्ठियों का आयोजन : 15
  3. विभिन्न स्थानों पर दिए गए व्याख्यानों की संख्या : 90
  1. महाराष्ट्र राज्य पाठ्य पुस्तक निर्माण मंडल बाल भारती, पुणे में कक्षा पांचवी से ले कर दसवीं तक की कक्षाओं की 18 हिंदी पाठ्य पुस्तकों का संपादन
  2. महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई पर वर्ष तीन वर्षे सम्माननीय सदस्य
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय तथा केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के नि:शूल्क पुस्तक वितरण समिति के दो वर्ष तक सम्माननीय सदस्य
  • केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा द्वारा निर्मित हिंदी – मराठी अध्येता कोश निर्माण समिति के मुख्य समन्वयक के रूप में दायित्व
  • उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान,लखनऊ के मराठी से हिंदी पांच पुस्तकों का अनुवाद करने वाली समिति का समन्वयन
  • केंद्रीय हिंदी निदेशालय ,नई दिल्ली द्वारा हिंदीतर भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार दिए जाने वाली समिति के सम्माननीय सदस्य
  • उपाध्यक्ष हिंदीतर प्रदेश, भारतीय हिंदी परिषद, प्रयागराज वर्ष 2023-2025
  • अध्यक्ष हिंदी अध्ययन मंडल कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय,जलगांव (पांच वर्षे )
  • नामनिर्देशित सदस्य, राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, नागपुर वर्ष 2023-2028
  • सदस्य, अनुसंधान मंडल (बोर्ड ऑफ रिसर्च),मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
  • नाम निर्देशित सदस्य, अण्णाभाऊ साठे अध्यासन केंद्र, मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई
  • समन्वयक – उन्नत भारत अभियान केंद्र कवयित्री बहिणाबाई चौधरी उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय,जलगांव
  • कार्यक्रम अधिकारी – पदवी व पदव्युत्तर विभाग,राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग (छह वर्ष )
  • सह समन्वयक – आविष्कार विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता सदस्य हिंदी अध्ययन मंडल डॉ.बाबासाहेब अम्बेड़कर विश्वविद्यालय, औरंगाबाद.2017-2021
  • सदस्य हिंदी अध्ययन मंडल,फर्ग्युसन महाविद्यालय,पुणे 2022-2026
  • सदस्य – हिंदी अध्ययन मंडल विल्सन महाविद्यालय, मुंबई
  • सदस्य हिंदी अध्ययन मंडल ,गरवारे महाविद्यालय, पुणे
  • सदस्य हिंदी अध्ययन मंडल,संदीप विश्वविद्यालय,नाशिक
  • सदस्य- अकादमी कौंसिल,कबचौउमवि, जळगाव
  • मातृ संस्था में वर्तमान मूल पद – हिंदी विभागाध्यक्ष तथा अध्यक्ष हिंदी अध्ययन मंडल कबचौउमवि जलगांव महाराष्ट्र
  • संप्रति – निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान एवं सचिव, केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल
  • ई-मेल – sunilkulkarni38@gmail.com

Important link: NCTE ; Ministry of Education ; UGC

© Central Institute of Hindi, Agra. All Rights Re served.